ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

सख्त यातायात प्रवर्तन का असर: सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी

दुर्ग : यातायात सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में यातायात नियमों के पालन हेतु सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त चालानी कार्यवाही, नियमित चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में कुल 5,364 चालानी कार्यवाहियाँ की गई थीं, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कुल 47 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थी। वहीं वर्ष 2026 में प्रवर्तन को और अधिक प्रभावी बनाते हुए कुल 8,662 चालानी कार्यवाहियाँ की गईं, जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु संख्या घटकर 35 रह गई। यह वर्ष 2025 की तुलना में स्पष्ट कमी को दर्शाता है।

उक्त आंकड़े यह दर्शाते हैं कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने एवं नियम उल्लंघन पर प्रभावी चालानी कार्यवाही से दुर्घटनाओं की गंभीरता एवं मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हुई है।

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी, प्रभावी प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित करते हुए सराहनीय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वयं की एवं अन्य लोगों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी। सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button