ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
मुंगेली

रिटायर प्रधानपाठक के घर पर डकैतों का हमला: बंधक बनाकर लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी

मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पांच नकाबपोशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोरमी ब्लॉक के ग्राम मसना में रिटायर प्रधानपाठक द्वारिका दास वैष्णव (62 वर्ष) और उनके परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान करीब 3 लाख रुपये नकद, 1 किलो चांदी के आभूषण और 10 तोला सोना लूट लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है

यह घटना 18 फरवरी की रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। बदमाशों ने द्वारिका दास वैष्णव के घर में प्रवेश कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर बांधकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। वहीं, दो नकाबपोशों ने उनकी पत्नी पर हथियार तानकर कीमती सामान निकलवाए और फिर फरार हो गए।

परिवार का कहना है कि यह आभूषण और नकदी उनकी बेटी की शादी के लिए संचित किए गए थे। घटना के बाद से परिवार बेहद सदमे में है और उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है।

पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था

सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस रात 10 बजे मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि प्रधानपाठक का घर तालाब के पास गांव के अंतिम छोर पर स्थित है, जिससे बदमाशों के लिए घटना को अंजाम देना आसान हो गया।

लोरमी थाना प्रभारी ने बताया, “सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई। खोजबीन के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और पूरी गहनता से मामले की जांच की जा रही है।”

क्षेत्र में दहशत का माहौल

इस डकैती की घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास  कर रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button