ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
रायपुर

धरनारत शिक्षिका को बिच्छू ने डंसा, हालत गंभीर – 4 महीने से बीएड शिक्षकों का प्रदर्शन जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित तूता धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रही एक बर्खास्त बीएड शिक्षिका को देर रात बिच्छू ने डंक मार दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

4 महीने से धरने पर डटे शिक्षक

जानकारी के अनुसार, प्रिया मंडावी नामक महिला शिक्षिका बीते चार महीनों से अन्य बर्खास्त शिक्षकों के साथ धरने पर बैठी हुई थीं। सोमवार देर रात लगभग 1:30 बजे बैस भवन में सोते समय उन्हें बिच्छू ने काट लिया। उनकी चीख सुनकर साथी प्रदर्शनकारी शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन से नहीं मिला सहयोग

धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने 112 पर कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। ऐसे में साथी शिक्षकों ने उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर पहले अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

बीएड शिक्षकों की मांगें

बता दें कि बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों का यह धरना पिछले चार महीनों से चल रहा है, जिसमें वे अपनी बहाली की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों में गुस्सा और नाराज़गी देखी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और समुचित चिकित्सा सुविधा की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button