
भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम नागरिकों को भयभीत कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जवाहर नगर स्थित कचरा भट्टी के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना वैशाली नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेख सलीम (19 वर्ष) निवासी घासीदास नगर, जामुल के पीछे, भिलाई बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। जांच में उसका कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर आमजन और राहगीरों को भयभीत कर कानून व्यवस्था प्रभावित कर रहा था। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जब्त सामग्री
- एक नग धारदार हथियार
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।











