ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम सांकरा में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी शराब और एक बैग जब्त किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सांकरा स्थित दर्री तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति काले रंग के बैग में बड़ी मात्रा में शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करते हुए मिला।

पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान यादराम साहू (32 वर्ष) निवासी ग्राम सांकरा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी को 7 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जब्त सामग्री

  • 29 पौवा देशी शोले मसाला शराब (कीमत लगभग 3,480 रुपये)
  • एक काले रंग का बैग

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब का संग्रहण कर उसकी बिक्री करने की तैयारी में था।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button