ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

पाटन विधसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बैठक का आयोजन आत्मानंद ऑडिटोरियम पाटन में किया गया

पाटन विधानसभा।कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान बहुत मेहनत धान उपजाता है। किसानों को अपनी उपज को बेचने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा किसानों की धान पूरा नहीं खरीदना चाहती है। इसलिए धान का अभी तक उठाव नहीं किया जा रहा है।

अधिकांश समितियों में जगह भर चुकी है। अगर धान का उठाव नहीं होगा तो टोकन ऑनलाइन कांटे या आफ लाइन धान खरीदना संभव नहीं हो पाएगा। श्री बघेल ने कहा अगर आपके धान को 40 किलो 580 ग्राम से ज्यादा तौला जाता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर या फिर एसडीएम, कलेक्टर से करें।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा आप सब कार्यकर्ता नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लें। भाजपा चुनाव में पैसों के बलबूते चुनाव लड़ेगी, लेकिन कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और संगठन की ताकत के भरोसे चुनाव लड़ेगी। आप सब आपसी सहमति से एक नाम तय कर पूरे ताकत से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। मंच संचालन बबलू मार्कण्डेय व आभार प्रदर्शन राजेश ठाकुर ने किया।

मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व डायरेक्टर अपेक्स बैंक राकेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, हेमंत देवांगन, उर्वशी वर्मा, दिनेश साहू,

भूपेन्द्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन हेमन्त देवांगन, पुरुषोत्तम कश्यप, कौशल चंद्राकर मनोज वर्मा, भेदप्रकाश वर्मा, मनोज साहू, रूपचंद साहू, देवेश चन्द्राकर, आभाष दुबे, लिलेश वर्मा, लीलाधर सहित शाला विकास समिति के विधायक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button