ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

तड़के 4 बजे शुरू हुआ दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की जांच में मिली अवैध शराब और गांजा

दुर्ग : जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास एवं सुरक्षा के तहत शुक्रवार तड़के विशेष अभियान चलाया। यह सघन कार्रवाई सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक छावनी, दुर्ग और भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्रों में की गई।

नगर पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने संदिग्ध स्थानों, असामाजिक गतिविधियों वाले इलाकों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की। अभियान के दौरान थाना पुरानी भिलाई और जीआरपी की संयुक्त टीम ने अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 पौव्वा शराब और प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया।

दबिश पुरैना स्टोर पारा (थाना पुरानी भिलाई), अटल आवास कॉलोनी बोरसी (दुर्ग), और तालपुरी (भिलाई नगर) क्षेत्रों में दी गई। इस पूरे अभियान की निगरानी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशे का कारोबार, हथियारों का चलन और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button