ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

: चलती वैन में लगी आग, ड्राइवर ने समय रहते कार रोकी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

भिलाई | भिलाई टाउनशिप के फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब एक चलती वैन कार में अचानक आग लग गई।

ड्राइवर ने फौरन कार को रोका और नीचे उतरकर उसे चेक किया,

लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

ड्राइवर ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया।

भिलाई नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर बीएसपी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जलती हुई वैन की आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button