ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

जितेन्द्र शुक्ला,(भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर का वार्षिक किया गया निरीक्षण

दुर्ग  | पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे), के द्वारा यातायात मुख्यालय नेहरू नगर जिला दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त जोन प्रभारी एवं टैगो मोबाईल की मीटिंग लेकर जिले में हो रही सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिले के चिन्हाकिंत ब्लेक/ग्रे स्पॉट एवं सडक दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कर सडक दुर्घटना के वास्तविक कारणों को रिपोर्ट तैयार कर ऐसे स्थानों पर आवश्यक धार कार्य हेतु संबंधित विभागों से मिलकर जल्द से जल्द धार कराने कहा गया

साथ ही जिले में कोई भी गंभीर सडक दुर्घटना घटित होती है तो ऐसे दुर्घटनाओं के 02 दिवस के अंदर रिपोर्ट तैयार प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक  द्वारा कहा गया की भविष्य में यातायात थाना संचालित कर सड़क दुर्चटनाओ की विवेचना यातायात विभाग द्वारा की जायेगी

जिससे सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारण को हटाया जा सके ,  इसके साथ ही जिले यातायात व्यवस्था को सरल और गम रक्षित बनाने हेतु सभी जोन प्रभारी अपने जोन में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग लेकर इस कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देने एवं साफ थरी वर्दी में ड्यूटी करने, आम नागरिको से मधुर व्यवहार करने किसी से भी अनावश्यक बहस न करने, लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देश दिये गये।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं जिला स्तर पर प्राप्त संसाधनों को उचित रख रखाव एवं ड्यूटी के दौरान प्रत्येक अधिकारी को बॉडीवार्न कैमरा अवश्य लगाने कहा गया, शराब पीकर चलाने वाले को ब्रीथएनेलॉइजर मशीन से चेक कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने एवं रात्रि के समय बैटन/सेफ्टी लाईट का प्रयोग करने, तेज रफ्तार चालको पर कार्यवाही के लिए स्पीड रडार मशीन का उपयोग करने निर्देशित किया गया, दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करने के साथ ही कार्यवाही के दौरान माल वाहक वाहनो में सवारी ले जाने वालो पर अवश्य कार्यवाही एवं समझाईस देने हेतु कहा गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान  ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात),  सतानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात),  राहुल बसंल (भापुसे) परीविक्षाधीन थाना प्रभारी नेवई, निरीक्षक बोधीराम घिरही, के.बी.नागे, पी.डी.चंद्रा एवं यातायात के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button