ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे आश्रितों के लिए, दावा आपत्ति सूची सूचना पटल में किया गया चस्पा

दुर्ग | नगर पालिक निगम के दिवंगत  कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति की तैयारी चल रही है। समिति की अगली बैठक में इस पर मुहर भी लग सकती है। अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे 49 पात्र लोगों की निगम मुख्यालय में सूची चस्पा किया गया है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि जल्द प्रकरणों का निराकरण करें।नगर पालिक निगम में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों के अनुकम्पा नियुक्ति हेतु निगम मुख्यालय में प्रकरण प्राप्त हुए है।

अनुकंपा आवेदन का छानबीन करने पर 49 प्रकरण पाये गये और उनके अनुसार सूची तैयार की गई है, यदि कोई आवेदकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे 07 दिवस अर्थात दिनांक 01 जनवरी 2025 तक अपना दावा समस्त दस्तावेज के साथ आवेदन आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के स्थापना शाखा में जमा करे,

सूची का प्रकाशन नगर पालिक निगम के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।बता दें कि दावा आपत्ति के बाद कार्रवाही कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर जल्द अनुकम्पा नियुक्तियां होगी।

प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति के मामले को लेकर काफी गंभीर है। मृतक कर्मियों के आश्रित परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार है।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने जल्द कार्रवाही कर अनुकंपा नियुक्ति करने की हिदायत दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button