ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

भिलाई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, युवक और युवती की मौके पर दर्दनाक मौत

भिलाई। शहर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक और एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली सड़क पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और सेक्टर-7 भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) कार से कुरुद की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के चलते मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच हुआ। आलोक कार चला रहा था और पूजा उसके बगल में बैठी थी। जैसे ही उनकी कार अवंतीबाई चौक से कुरुद रोड की ओर मुड़ी, तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे पोल से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवाया है और आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button