ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

ग्राम गोढ़ी में दादी सास की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, बहू निकली हत्यारिन

नंदिनी नगर | थाना नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम गोढ़ी में घटित बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया है। पुलिस ने मृतका की बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को सुरेन्द्र वर्मा, निवासी ग्राम गोढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां उर्मिला वर्मा घर में मृत अवस्था में पाई गईं। उनके सिर पर गंभीर चोट थी और शरीर से खून बह रहा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतका की बहू रोशनी वर्मा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपिया ने बताया कि दादी सास उर्मिला वर्मा खाना बनाने को लेकर ताना मारती थीं और उसके हाथ का खाना नहीं खाती थीं। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर रोशनी वर्मा ने बेडरूम में रखे लोहे के हथौड़े से सिर पर वार कर दिया, जिससे उर्मिला वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा बरामद कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपिया:

रोशनी वर्मा (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम गोढ़ी, थाना नंदिनी नगर

थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्यवाही की|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button