ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने घरों के बाहर खड़े ऑटो और मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की चोरी की 15 बड़ी वाहन बैटरियां बरामद की हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, फरीद नगर, मुरम खदान और निजामी चौक क्षेत्र में लगातार ऑटो और टाटा-एस वाहनों से बैटरी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी इमरान कुरैशी (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

प्रार्थी कलीम खान ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन अपने ऑटो क्रमांक CG-07-T-2874 को फरीद नगर स्थित घर के बाहर खड़ा करता है। 30 जुलाई 2026 की सुबह वाहन की सफाई के दौरान ऑटो की बैटरी गायब मिली।

पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात करीब 2:50 बजे ऑटो से बैटरी निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने फरीद नगर और आसपास के इलाकों में खड़े ऑटो और मालवाहक वाहनों से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए कई दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की 15 बड़ी बैटरियां बरामद कर जब्त कर लीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के मामले न्यायालय में लंबित हैं।

सुनसान इलाकों को बनाता था निशाना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के समय घरों के बाहर खड़े वाहनों की रेकी करता था और सुनसान समय का फायदा उठाकर बैटरियां चोरी कर फरार हो जाता था।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस.एन. सिंह, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, सुरेंद्र पटेल, गंभीर जाट और किशोर भगत की अहम भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button