ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़रायपुर

प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप

रायपुर। केदार कश्यप ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली लोगों के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करती है तथा समाज में आपसी दूरियों और भेदभाव को मिटाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कामना की कि रंगों का यह पर्व हर घर में खुशियाँ, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि होली का उत्सव पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए मनाएँ। इसके लिए प्राकृतिक और हर्बल रंगों का उपयोग करें, पानी की बचत करें और आसपास की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।

उन्होंने यह भी कहा कि जब त्योहारों को परंपराओं, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के सम्मान के साथ मनाया जाता है, तभी उनका वास्तविक आनंद मिलता है। मंत्री ने सभी से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button