ब्रेकिंग
100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग निगम को राजस्व वसूली में नल कनेक्शन कटने के भय से करदाताओं ने चेक से चुकाया बकाया टैक्स

दुर्ग :  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कर वसूली को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

यह वसूली आयुक्त सुमीत अग्रवाल के मार्गदर्शन और निर्देशों के परिणामस्वरूप संभव हुई। निगम की राजस्व शाखा ने लगातार नोटिस भेजते हुए और संवाद स्थापित कर बकाया राशि वसूलने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई को निगम के राजस्व सुधार अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राजस्व विभाग के अधिकारी राज कमल बोरकर व सहायक राजस्व अधिकारी थान सिंह यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों और भवन स्वामियों पर कर बकाया है, उनसे संपर्क कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निगम की आय शहर के विकास कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसी को ध्यान में रखते हुए वसूली अभियान को गति दी गई है।इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक संजय मिश्रा, विनोद उपाध्याय, उमेश यादव एवं राजदीप कसार मौजूद रहे

आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने कहा कि – “नगर निगम की आय ही शहर के विकास का आधार है। नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपेक्षा है कि वे समय पर अपने सभी करों का भुगतान करें। करों से प्राप्त राशि का उपयोग सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास कार्यों में किया जाता है।”

उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा की निगम द्वारा टैक्स वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतः सभी व्यापारी, होटल संचालक और संपत्ति स्वामी अपनी बकाया राशि का शीघ्र भुगतान कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करें। जो समय पर कर जमा करेंगे, उन्हें भविष्य में किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

आज साथ ही कार्रवाही के दौरान वार्ड नंबर 38 से नल कनेक्शन विच्छेदन के दबाव में कार्यवाही के आधार पर 1,68,000 रूपये नगद निगम कोष में जमा करवाया गया,साथ ही नल कनेक्शन काटने के डर से बड़े बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा किया गया।इसके अलावा

  • नल कनेक्शन कटने के डर से 16428 /-चम्पाबाई सोनी वार्ड
  • 44471 /-दुर्गा देवी कोटिया वार्ड 06
  • 41678/-संजय अग्रवाल वार्ड 06

नल कनेक्शन काटे जाने कारवाही के दौरान टैक्स जमा किया गया है.3 दिनों की नल काटने की कारवाही के दौरान कुल 2,73,857/- टैक्स की राशि वसूल की गई.

आज फिर 3 नल कनेशन काटा गया.बटुक प्रसाद, कृति कोठारी, बिरझा बाई बिष्णु प्रसाद, विनोद कुमार रंजन कोठारी.

  • 24000/- प्यारेलाल साहू. वार्ड 38
  • 27497/- कृष्णा उइके. वार्ड 38
  • 30554/-दीपचंद. वार्ड 38
  • 55811/-युवराज शर्मा. वार्ड 39
  • 20882/-मन्नान खान. वार्ड 39,
  • 12536/- वारिस खान. वार्ड 39 में भी टैक्स वसूल किया गया।
  • राजस्व विभाग की टीम ने इस उपलब्धि के लिए आयुक्त महोदय का मार्गदर्शन प्राप्त किया और टीम को बधाई दी गई। निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि बकायादारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई एवं नल कनेक्शन काटने तथा बकायेदारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।जन संपर्क/राजू बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button