ब्रेकिंग
हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

फरार ठग आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे — नौकरी दिलाने के नाम पर करता था लाखों की धोखाधड़ी

दुर्ग | प्रार्थी संतराम देशमुख उम्र 54 वर्ष ग्राम चिरचार थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक घटना 02/07/2022 के करीबन दोपहर 12/00 बजे भेषराम देशमुख के सरकारी स्टाफ क्वार्टर वेटनरी कालेज ग्राम अंजोरा चौकी अंजोरा में आरोपीगण भेषराम देशमुख, रविकांत देशमुख, अपने सांथी अरूण मेश्राम निवासी राजनांदगांव के साथ मिलकर मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से छल कपट एवं बेईमानीपूर्वक 5,00,000 रूपये लेकर नौकरी न लगाकर धोखाधड़ी करने व अन्य लोगों से भी,

इसी तरह नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने की लिखित रिपोर्ट पर अपराध कमांक 363/2025 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में शामिल आरोपी अंजोरा निवासी पिता पुत्र भेषराम देशमुख तथा रविकांत देशमुख को दिनांक 06/09/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण के मास्टर माइंड आरोपी अरूण मेश्राम जो कि घटना दिनांक से फरार थे जो कांकेर में किराये के मकान में लुकछिपकर निवास कर रहा था

जिसकी सूचना पर दिनांक 14/10/2025 को कांकेर से पकड़कर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी अरूण मेश्राम द्वारा अपने गिरफ्तार सांथी भेषराम, रविकांत देशमुख के साथ मिलकर अपने आप को मंत्रालय का साहब होना बताकर करीबन 20-25 लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे रकम लेकर धोखाधड़ी किया जाना बताया गया।

धोखाधड़ी से मिले करीबन 40-45 लाख रूपये को तीनों आरोपियों द्वारा बंटवारा करना व अपने हिस्से में मिली रकम में से कांकेर में एक प्लाट का सौदा करना व इसी पैसे से पिछले तीन वर्ष से घर खर्चा चलाना बताया गया। आरोपी अरूण मेश्राम से प्लाट खरीदी एग्रीमेंट तथा नगदी 4,000/- रूपये को पेश करने पर जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा उनि खेलन सिंह साहू व प्र.आर. सूरज पांडेय, राकेश सिंह, आर. टोमन देशमुख की अहम भूमिका रही।अपराध क्रमांक :- 363/25
धारा :- 420,34 भादवि

नाम पता आरोपी:- अरूण कुमार मेश्राम पिता स्व. लखन लाल मेश्राम उम्र 54 वर्ष साकिन ग्राम परसदा थाना अभनपुर जिला रायपुर बाद म.न. 126 ढ़ाबा रोड निनावे गली चिखली राजनांदगांव वर्तमान ग्राम भीरावाही स्कूल के पास पोया का किराये का मकान थाना व जिला कांकेर जिला-दुर्ग (छ.ग.)

गिरफ्तारी दिनांक :-
14/10/25

बरामद संपत्ति:- धोखाधड़ी से प्राप्त रकम से कांकेर में प्लाट खरीदने हेतु किये गये एग्रीमेंट की छायाप्रति तथा नगदी 4,000/- रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button