ब्रेकिंग
Pizza खाने वालों के लिए बड़ी खबर! Domino’s के 4 स्टोर्स पर कार्रवाई 3,103 करोड़ की रेल परियोजना से बदलेगी बलौदाबाजार की तस्वीर, उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले दिनों में बढ़ेगी बारिश; 16 जिले अलर्ट अब ट्रेन से उतरते ही मिलेगी किराए की बाइक, छत्तीसगढ़ के स्टेशन पर नई सुविधा शुरू 11 बिल पास, 39% प्रोडक्टिविटी के साथ खत्म हुआ मानसून सत्र; सरकार ने बताए आंकड़े दुर्ग में नकली GOLD FLAKE सिगरेट का भंडाफोड़, 18 हजार सिगरेट जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार चाकू दिखाकर दो मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, Realme और iPhone 16 समेत धारदार हथियार बरामद चंडी शीतला मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा हरेली तिहार पर नगर निगम ने दिया हरियाली और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण का संदेश, राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति
देश

संसद में विपक्ष को अमित शाह की चुनौती, बोले- चर्चा करें या हंगामा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जारी गतिरोध को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह गुरुवार को सदन में विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। गृह मंत्री ने विपक्ष से कहा कि अब उसे तय करना है कि वह चर्चा करना चाहता है या हंगामा।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र देने को कहा। शाह के मुताबिक, सरकार बुधवार दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार है।

गृह मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उसका उद्देश्य चर्चा करना नहीं, बल्कि हंगामा करना है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को वह विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे और इसके बाद जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाहता है और कौन चर्चा से भाग रहा है।

संसद नहीं चलने पर विपक्ष पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि संसद में ‘लापता’, ‘भाग गए’ और ‘भगोड़े’ जैसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने के बाद से वह लगातार संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में बैठते हैं। लेकिन विपक्ष दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है, ऐसे में सदन में जाकर क्या किया जा सकता है।

शाह ने कहा कि सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर हर तरह की चर्चा के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए समय तय किया जाए और विपक्ष इसके लिए तैयार हो।

‘सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं’

अमित शाह ने कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज दोपहर 3 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दे और बुधवार दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक सभी प्रकार की चर्चा की जा सकती है।

गृह मंत्री ने कहा कि वह सदन में मौजूद रहेंगे, सभी की बातें सुनेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोकसभा अध्यक्ष अनुमति दें तो सरकार प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए भी तैयार है। शाह ने कहा कि वह गुरुवार दोपहर 3 बजे सभी सवालों का जवाब देंगे और अब फैसला विपक्ष को करना है कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा।

इन मुद्दों पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष

गौरतलब है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन और दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। विपक्ष ने सदन में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी की मांग करते हुए छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांगा है।

इन मुद्दों को लेकर संसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध देखने को मिल रहा है और कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई है। अब सरकार की ओर से चर्चा की पेशकश के बाद गेंद विपक्ष के पाले में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button