ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

विश्वासघात की दास्तान: पत्नी के फरार होने पर पति ने की इनाम की घोषणा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला अपने छोटे बच्चे को घर में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है। महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के गमेकेला गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गमेकेला में रहने वाली एक विवाहिता सीमा भगत 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे खेत जाने के नाम से घर से निकली थी जो कि देर रात तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद दूसरे दिन महिला के पति फिलि भगत ने लैलूंगा थाने में पत्नी के लापता हो जाने की शिकायत की।

घर पर अपने छोटे बेटे को छोड़कर फरार हुई महिला का पति फिलि भगत अपनी पत्नी की खोजबीन में जुटा हुआ था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी सीमा भगत किसी दूसरे शख्स के साथ प्रेम करती थी और उसी के साथ वह भाग गई है। अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला के पति ने कहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका को कहीं भी काम न दिया जाए और उनका पता ठिकाना बताने वाले पर नगद 20 हजार रूपये इनाम देने की भी घोषणा की है।

महिला के पति फिलि भगत ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया है कि वह भागते समय घर में रखे सोने, चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम लेकर फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी ग्राम पंचायत रूडुकेला का रहने वाला है। महिला के पति फिलि भगत ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका पता बताने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button