ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

अभियान कार्रवाई,अलग-अलग वार्डों में निरीक्षण,पहले दिन निगम ने काटे तीन नल कनेक्शन,मचा हड़कंप

दुर्ग|  नगर पालिक निगम। बार-बार टैक्स वसूली की अपील करने के बाद भी टैक्स नहीं देने वाले पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।टैक्स वसूली के लिए निगम ने पूरी तरीके से अभियान छेड़ दिया है, अब टैक्स वसूली अवकाश के दिनों में भी की जा रही है।मौके पर काटे जाएंगे नल कनेक्शन।

निगम लोकेश चन्द्राकर ने राजस्व वसूली के लिए इसके निर्देश दिए हैं, ताकि वसूली में तेजी आए। अवकाश के दिनों में ज्यादातर लोग जो सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी होते हैं।वे घरों पर मिलते हैं इसी मंशा से अवकाश के दिनों में भी वसूली की जा रही है।राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी शनिवार अवकाश तथा रविवार अवकाश को भी टैक्स वसूली के लिए दुकानों, मकानों एवं प्रतिष्ठानों में टेबल लगाकर वसूली किया गया। इधर टैक्स नहीं देने वाले बकायेदारों के ऊपर कार्यवाही करना निगम ने शुरू कर दिया है।

सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि आज जल कर वसूलने के लिए अभियान शुरू किया गया है।जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर एवं राजस्व विभाग अमले के साथ पहुँचे।उन्होंने वार्डो में टीम के साथ जाकर कार्रवाही के साथ जल कर नही जमा करने पर मौके पर ही नल कनेक्शन काटे जा रहे है।उन्होंने बताया कि आज टैक्स व जलकर जमा नहीं करने वाले 3 लोगों के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही निगम टीम ने की है।वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, एवं 56 का निरीक्षण किया गया।इसमें लम्बे अवधि से टैक्स का भुगतान नही करने वाले वार्ड 56 के करदाता से डोर-टू-डोर जाकर नल कनेक्शन काटने की चेतवानी दी गई,जिसमे 3 मकानों के नल कनेक्शन काटा गया।

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम के राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर के द्वारा प्रत्येक सप्ताह को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक टैक्स वसूली को लेकर की जा रही है। वित्तीय वर्ष के करदाता से नगर निगम की अपील है कि वे शीघ्र अति शीघ्र अपना टैक्स जमा कर दें।

टैक्स वसूली के लिए निगम ने टीम का गठन कर दिया है। तथा प्रतिदिन टीम के माध्यम से निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी टैक्स की वसूली कर रहे हैं। निगम को चालू वित्तीय वर्ष तथा बकाया मांग को मिलाकर 35 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है।निगम ने कमर कस लिया है और राजस्व विभाग के कर्मचारी घर-घर तक पहुंचने लगे हैं।इस अवसर पर राजस्व विभाम अमला मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button