ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

सूत सारथी समाज ने समाज की बेटी को विवाह उपरांत टीकावन स्वरूप भेंट किया 1100 रुपए

दुर्ग। सूत सारथी समाज, जिला दुर्ग द्वारा समाज की परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुए एक विवाह समारोह में समाज की ओर से बेटी को टीकावन स्वरूप ₹1100 की सम्मान राशि भेंट की गई। यह सम्मान श्री शंकर सारथी, निवासी कादर बाड़ा, दुर्ग की बेटी को दिया गया, जिनका विवाह समाज की रीति-रिवाजों के अनुरूप सम्पन्न हुआ।

समाज के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की परंपरा अनुसार, जब किसी परिवार की बेटी का विवाह समाज की संस्कृति और नियमों के अनुरूप होता है, तो समाज द्वारा उसे सम्मान स्वरूप टीकावन भेंट किया जाता है। यह एक सकारात्मक पहल है, जिससे समाज में एकता, संस्कृति और परंपरा को बल मिलता है।

इस अवसर पर सूत सारथी समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने नवविवाहित वर-वधू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सभी ने उनके वैवाहिक जीवन के सुखद और खुशहाल रहने की कामना की।

सूत सारथी समाज, जिला दुर्ग द्वारा इस पहल को समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button