ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी मालवाहक वाहन, यातायात पुलिस ने क्रेन से हटवाया, जाम से राहत

दुर्ग। शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर बसंत टॉकीज के सामने एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन पावर हाउस ओवरब्रिज से उतरते वक्त अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया और वाहन सीधे पोल से टकराकर पलट गया। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए वाहन को हटाया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

वहीं, वीआईपी काफिले के गुजरने की संभावना को देखते हुए, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया, जिससे जाम की गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं हो सकी।

यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में मार्ग सामान्य हो गया और लोगों को राहत मिली। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button