ब्रेकिंग
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
छत्तीसगढ़

मातर उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर

दूर्ग | दूर्ग ग्रामीण विधानसभा।रविवार यादव समाज के द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोला , मचांदूर में मातर, त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए उन्होंने मातर स्थल पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर यादव समाज के लोगों सहित समस्त ग्रामवासी को मातर उत्सव व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया|

इस दौरान राउत नाचा की धुन पर यादव समाज व अन्य समाज के लोग जमकर थिरके,।साथ ही अखाड़ा का आयोजन किया गया और रात में रंगा रंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुआ।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने इस बेहतर आयोजन के लिए यादव समाज सहित ग्रामवासी की सराहना किया और इसी तरह सामाजिक एकता को बनाए रखने निवेदन किया । मातर उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता हैं।

छत्तीसगढ़ के गांवो में मातर, मेला मंडाई छत्तीसगढ़ की परंपरा है। यहां सुरहोती (दीपावली) के अगले दिन गोवर्धन पूजा और उसके बाद के दिन को “मातर” कहा जाता है। “मातर” में मा का अर्थ है माता और तर यानी उनकी शक्ति को जगाना।

इस पर्व में गाय की पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ में यह पर्व मुख्य रूप से यादव ( राउत, ठेठवार, पहटिया) समाज के लोगो के द्वारा मनाया जाता है, परंतु अन्य समाज के लोग भी इसमे शामिल होते है।

यादव समुदाय के लोग घर-घर जिनके घरों में गोवंश पाले जाते है जा कर दोहा, नाचा करते है।और सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष बेलचंदन, गुलाब बेलचंदन, चंद्र प्रकाश बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन दुखित बेलचंदन,अश्वनी देशमुख,पुकेश बेलचंदन, परशु पटेल,भगत यादव, वीरेन्द्र अमृत,गोपी देशमुख, परस राम दुलार अमृत,प्रवीण यदु, फलेंद्र राजपूत सोनू राजपूत,नवाब खान,योगेश पटेल,धनराज साहू , जस,लोक, बैसाखू राम साहू,दयालु यादव, प्रीत यादव , तोरण साहू ,युवराज सिंह साहू,राधेश्याम बेस, गजेन्द्र साहू सरपंच,लेखन साहू जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या यादव समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button