ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ... एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद भिलाई में सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की दो वारदातें, बुजुर्ग महिलाएं बनीं निशाना शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव,महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ... राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी गणना करने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन-जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर बैन, आज से निर्माण, बिक्री और उपयोग पर रोक खिलाड़ियों की नई जर्सी लॉन्च, हॉकी इंडिया ने रंग बदलने के पीछे बताई खास वजह
छत्तीसगढ़दुर्ग

18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

दुर्ग।  सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से आज वार्ड क्रमांक 21 तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी/हिंदी माध्यम विद्यालय में हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर  अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल,अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा तथा विद्यालय परिवार की  शालिनी त्रिवेदी, प्रभारी प्राचार्य चरनजीत कौरे, वरिष्ठ व्याख्याता भुल्लर, ज्योति मैडम, हेमलता साहू, साधना चंद्राकर, अनुपमा मेश्राम, घनश्याम पटेल एवं अभिषेक रात्रे की उपस्थिति में विद्यालय की 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं को हेलमेट वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनमें अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग नहीं करने के कारण होती हैं। हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।

महापौर ने छात्राओं से अपील की कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज हेलमेट प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घर और समाज में सड़क सुरक्षा की प्रेरक बनें और सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

ऐसे कार्यक्रम केवल हेलमेट वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने छात्राओं से जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमेशा हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button