ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता

दुर्ग | इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दुर्ग में जिला प्रशासन के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता विषय पर वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा के विविध पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात पुलिस दुर्ग की प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा सम्मिलित हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

विशेष रूप से उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग की अनिवार्यता, यातायात संकेतों का पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र–छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा भावी पीढ़ी को अनुशासित व जिम्मेदार यातायात उपयोगकर्ता के रूप में तैयार करना रहा। इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए विचारों के माध्यम से समाज में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश प्रसारित हुआ।

______________

सार्वजनिक अपील

यातायात पुलिस, दुर्ग समस्त नागरिकों से आग्रह करती है कि सड़क पर चलते समय निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button