ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

दुर्ग | दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत एरोड्रम के पास अहेरी गांव में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर बाइक और दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया है।

नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 8 बजे की है। एरोड्रम के पास स्थित अहेरी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार CG 07 AE 2252 के चालक ने बाइक CG 07 BM 7535 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना में सिर व सरीर में गहरी चोट आने और अधिक रक्तस्राव से 26 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान केएम सोमेश पिता मोहन निवासी नंदिनी आहिरवारा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। गुरुवार को उसका सुपेला स्थित मरचुरी में पीएम किया जाएगा।

अहेरी गांव से लेकर एरोड्रम के पास तक का क्षेत्र दुर्घटना का गढ़ बनता जा रहा है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। पिछले एक से डेढ़ महीने में यहां तीन सड़क दुर्घटना में तीन अलग-अलग लोगों ने अपनी जान गवाई हैं। पुलिस ने अब तक यहां दुर्घनटा होने का कारण भी पता नहीं किया है।

लोगों का कहना है इस सड़क में बिना पीडब्ल्यूडी के मानक के जगह जगह ब्रेकर बना दिए गए हैं। साथ ही सड़क किनारे तक रेत व अन्य बिल्डिंग मटेरियाल भी गिरा रहता है। इससे यहां से जो भी गाड़ी तेज रफ्तार में गुजरती है जरा सी सावधानी हटने पर उसका संतुलन बिगड़ता है और दुर्घटना हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button