ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

सुंदर विहार कॉलोनीवासियों ने मोबाइल टॉवर मामले में जनदर्शन में की शिकायत

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर  वीरेन्द्र सिंह ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।

जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 53 आवेदन प्राप्त हुए।

जीवनदीप समिति में कार्यरत कर्मचारियों ने समय पर वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में पिछले 10 वर्षाे से सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

मानदेय के रूप में तीन हजार रूपए ही प्राप्त होते हैं, जिससे परिवार का पालन पोषण करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मानदेय भी दो से तीन महिने में एक बार मिलता है। मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए समय पर वेतन दिलाने आवेदन सौपा।

इस पर अपर कलेक्टर ने सीएमएचओ को नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।

सुंदर विहार कॉलोनीवासियों ने मोबाइल टॉवर लगाए जाने की शिकायत लेकर जनदर्शन में पहंुचे। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में एयरटेल कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया जा रहा है|

जिसका विरोध पूरी कॉलोनी द्वारा किया गया। परंतु कंपनी द्वारा नये नियम का हवाला देकर घर के बाजू में टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। कॉलोनी में पर्याप्त नेटवर्क होने के बावजूद जबरदस्ती टावर लगाया जा रहा है।

टावर लगाकर मोबाइल कंपनी अपना टारगेट पूरा करना चाह रही है। तत्काल इस अनुमति को निरस्त करने आवेदन सौपा। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

पचरी पारा दुर्ग निवासी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी  माता नगर निगम दुर्ग में कार्यरत थी। माता की मृत्यु होने के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान है।

माता का देहांत हुए चार-पांच वर्ष हो चुके हैं, किंतु आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की अनुकंपा नियुक्त प्राप्त नही हुई है।

जिसके कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  सिल्ली थॉमस, डिप्टी कलेक्टर उत्तम धु्रव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button