ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
देश

इंडियन नेवी में बिना परीक्षा अफसर बनने का मौका, 56 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। इंडियन नेवी ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कार्यकारी शाखा में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

नौसेना की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 से भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला, केरल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

क्या है योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एमएससी, बीई, बीटेक, एमटेक (कंप्यूटर साइंस, आईटी, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स आदि) या एमसीए के साथ बीसीए/बीएससी (कंप्यूटर साइंस या आईटी) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर एसएसबी इंटरव्यू के लिए किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

मिलेगी शानदार सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सैन्य भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button