ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
धमतरी

तीन जिलों में एक साथ कार्रवाई: रायपुर, बालोद और राजनांदगांव के 10 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी।कुरूद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रायपुर, बालोद, राजनांदगांव और धमतरी जिलों के 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ग्राम बोदाछापर के खार में 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ₹1,38,900 नकद और ताश की 52 पत्तियाँ बरामद की हैं।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कुरूद ने टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। सभी आरोपियों को घटनास्थल से पकड़ा गया और उनके कब्जे से जुए में इस्तेमाल की गई नकदी व ताश की गड्डी गवाहों के समक्ष जब्त की गई।

जुआरियों के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 129/25 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

दूज लाल डहरिया (50) – सिवनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर

प्रीतम कुमार साहू (25) – चर्रा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

गोपेश कुमार निर्मलकर (44) – अर्जुदा, जिला बालोद

पूर्वेश चंद्राकर (25) – दोनर, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी

सुरेश पंसारी (59) – बनियापारा, जिला धमतरी

गेंद लाल साहू (30) – बरगाही, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव

वासुदेव ढीमर (30) – काकेतरा, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव

गज्जू उर्फ गजेन्द्र साहू (28) – मोंगरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

राजेश कुमार देवांगन (40) – चर्रा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

सुरेन्द्र साहू (46) – मोंगरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी

पुलिस की यह कार्रवाई जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों पर लगाम कसने के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है। थाना कुरूद द्वारा आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button