ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

मेडिकल कैशलेस की घोषणा तय,, दुर्ग में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया वादा

दुर्ग | दुर्ग जिले के भिलाई में छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का प्रांतीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आश्वासन दिया की छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों के लिए एवं उनके परिवार के लिए मेडिकल कैशलेस मिलना तय है
रिकेश सेन ने आज छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मांग कर्मचारी भवन हेतु 1000 वर्ग फीट की जमीन एवं भवन निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा आज मंच से की!

आपको बता दें कि कर्मचारी भवन की मांग के लिए आज संघ के संरक्षक राकेश सिंह के द्वारा माननीय से मांग की गई जिससे विधायक महोदय के द्वारा तत्काल घोषणा कर दी गई! उन्होंने अपने वक्तव्य में छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों को आस्वस्थ किया की कर्मचारी एवं उनके परिवार के लिए मेडिकल कैशलेस मिलना तय है, वे शासन स्तर पर लगातार कर्मचारी हित के लिए और उनकी मांगों के लिए चर्चा कर रहे हैं और उस पर नजर बनाए रखें हुए हैं!

रिकेश सेन वही विधायक हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा में कर्मचारियों का सहयोग करते हुए मेडिकल कैशलेस की मांग के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाया था! फलस्वरुप संघ द्वारा आज अपने सम्मेलन में विधायक जी का सम्मान किया गया!

संघ की प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर में अपने संबोधन में बताया की मेडिकल कैशलेस की आज कितनी आवश्यकता है रोटी कपड़ा मकान और उससे पहले स्वास्थ्य !

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन, अति विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम देवांगन जी जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई, विशिष्ट अतिथि संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, लिखेश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ

, शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन, सतीश पसेरिया प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय संघ एवं छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों के प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी आज के इस आयोजन में सम्मिलित हुए! आज के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सैकड़ो कर्मचारीयों ने भाग लिया, कर्मचारियों की सिर्फ एक ही मांग रही मेडिकल कैशलेस कर्मचारियों का प्राथमिक अधिकार है

आज की आयोजन में संस्थापक साथियों मिर्जा कासिम बेग, रमेश नेगी, विजय कोचेन्द्र, आजु राम सिन्हा, पीयूष कुमार गुप्ता, लिखेश वर्मा एवं सभी संभागीय अध्यक्ष जिला संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य साथी उपस्थित थे

आज के इस कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग के प्रदेश अध्यक्षों को संबोधन का अवसर दिया गया एवं जिला संयोजकों को भी मंच पर अपनी बात रखने का अवसर दिया गया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष देवांगन जी के द्वारा सभी पदाधिकारी सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सभी संस्थापक सदस्यों अपने-अपनी खुशी जाहिर करते हुए|

संगठन के सभी सदस्यों को अग्रिम बधाई दी कि किसी भी दिन हमारी मेडिकल कैशलेस की घोषणा तय है संघ का एकमात्र उद्देश्य कर्मचारी हित और यह संघ तब तक नहीं रुकेगा जब तक कर्मचारियों के एवं उनके परिवार से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान नहीं कर देता! अंत में लिखेश वर्मा , पीयूष गुप्ता, पंकज राठौर द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया! उक्त जानकारी जिला संयोजक रवि शंकर दूपे जी ने दी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button