ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
रायपुर

होली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा, मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी

रायपुर | होली के त्योहार को लेकर अम्बेडकर अस्पताल में आपात चिकित्सा सेवाओं की तैयारी पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके।

24 घंटे जारी रहेगी आपात चिकित्सा सेवा
14 मार्च को होली के अवसर पर ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, लेकिन आपात चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश
डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से सशक्त किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।

सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी
अस्पताल परिसर में सुरक्षा को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा गार्ड और बंदूकधारी गार्ड तैनात किए गए हैं। सिक्योरिटी सुपरवाइजर को अस्पताल परिसर में चौकसी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय पुलिस से भी समन्वय किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा
अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल सुपर स्पेश्यलिटी इलाज मिल सके।

अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाएं और किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में बिना घबराए अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button