ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में नर्स की निर्मम हत्या: बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद वारदात की आशंका, चाकू से गला रेतकर की गई हत्या

रायपुर। राजधानी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। MMI नारायणा अस्पताल में कार्यरत 23 वर्षीय नर्स प्रियंका दास की चाकू से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी लाश और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहाँ प्रियंका किराए के एक कमरे में अपनी तीन सहेलियों के साथ रह रही थी। गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद सहेलियों ने कमरे में खून से लथपथ प्रियंका का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर खून से लथपथ शव, शरीर पर कई घाव

पुलिस और फोरेंसिक टीम के अनुसार, मृतका के गले और सीने पर गहरे वार के निशान हैं। कमरे की दीवारों और फर्श पर जगह-जगह खून बिखरा हुआ मिला। हत्या में इस्तेमाल चाकू शव के पास से बरामद किया गया है।

बॉयफ्रेंड से विवाद का एंगल आया सामने

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि प्रियंका का पिछले कुछ समय से अपने बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चल रहा था। रूममेट्स के अनुसार, इसी विवाद के चलते सहेलियों ने उसे कुछ दिन घर जाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।
फिलहाल पुलिस इस कोण पर भी जांच कर रही है कि क्या विवाद ही हत्या की वजह बना।

पड़ोसियों ने नहीं सुनी कोई आवाज

स्थानीय निवासी कुलेश्वर यादव ने बताया कि घटना के वक्त किसी ने भी झगड़े या चीखने की आवाज नहीं सुनी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, आरोपी की तलाश तेज

टिकरापारा थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस को सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अब मृतका की मोबाइल कॉल डिटेल्स और CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रूममेट्स और करीबी परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी घटना के बाद चाकू वहीं छोड़कर फरार हो गया।

मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी प्रियंका

मृतका मनेंद्रगढ़ (कोरिया जिला) की रहने वाली थी और रायपुर में नौकरी कर रही थी। उसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस जांच जारी

टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल पुलिस बॉयफ्रेंड और परिचितों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button