ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

सीजीएमएससी के रीएजेंट खरीदी घोटाले में ईओडब्लू ने पांच अधिकारियों को किया गिरफ्तार

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन) के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईओडब्लू (इकोनॉमिक ऑफिसेंस वॉच) ने पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो जीएम (जनरल मैनेजर) और हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई शामिल हैं।

ईओडब्लू ने इस मामले में सप्लायर कंपनी मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में वसंत कौशिक, शिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार, दीपक बांधे और डॉ. अनिल परसाई शामिल हैं। इन सभी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

इस घोटाले में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा सरकारी धन का गड़बड़ तरीके से इस्तेमाल किया गया था, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ। एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले में अपनी जांच को तेज कर दिया है।

ईओडब्लू अब गिरफ्तार अधिकारियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस घोटाले से जुड़े अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है, क्योंकि मामले में कई और अहम जानकारियाँ सामने आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button