ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

मनरेगा के तहत ऑनलाईन ई-एमबी मॉड्यूल से कार्यों का मूल्यांकन व सत्यापन

दुर्ग | जिले में मनरेगा के तहत 100 प्रतिशत कार्यों का मूल्यांकन ई-एमबी (इलेक्ट्रॉनिक मेजरमेंट बुक) के माध्यम से 10 मार्च 2025 से शुरू किया गया है। इस नए व्यवस्था के तहत, अब सभी निर्माण कार्यों का मूल्यांकन और सत्यापन ऑनलाइन ई-एमबी मॉड्यूल से दर्ज किया जाएगा।

जिला पंचायत के सीईओ  बजरंग दुबे से मिली जानकारी अनुसार ई-एमबी मॉड्यूल के तहत, किसी भी निर्माण कार्य का मूल्यांकन, सत्यापन और बिल भुगतान सीधे इस मॉड्यूल में किया जाएगा। बिना इस मॉड्यूल के बिल मूल्यांकन और सत्यापन के मस्टर रोल और बिल का भुगतान नहीं किया जा सकेगा।

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए संबंधित तकनीकी सहायक, उप अभियंता, और अनुविभागीय अधिकारी को लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रदान किए गए हैं, और सभी को डीपीसी (डिस्ट्रिक्ट पंचायत कोऑर्डिनेटर) द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है।

माप पुस्तिका (मेजरमेंट बुक) निर्माण कार्यों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें सभी कार्यों की माप, सामग्री की मात्रा, श्रमिकों का समय, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज रहती है। इस प्रक्रिया के तहत, किसी भी काम को मापने, सामग्री की गिनती करने, और समय का रिकॉर्ड रखने के लिए एमबी (माप पुस्तिका) का उपयोग किया जाता है।

इसके बाद, कार्य का सत्यापन और मूल्यांकन अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण विकास विभाग) के माध्यम से ऑनलाईन किया जाएगा, और फिर भुगतान के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button