ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाईरायपुर

भिलाई: कपल को रूम देकर पोर्न वीडियो शूटिंग की आशंका, पुलिस ने मारा छापा

दुर्ग | भिलाई की पॉश मानी जाने वाली ग्रीन वैली कॉलोनी में अवैध गतिविधियों का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉलोनी में एक मकान को OLX जैसे प्लेटफॉर्म पर घंटे और दिन के हिसाब से किराए पर दिया जा रहा था, जिससे कॉलोनीवासी परेशान थे और उन्हें अश्लील गतिविधियों और पोर्न वीडियो निर्माण की भी आशंका थी।

बिल्डिंग ई-6 में स्थित इस मकान की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जब कॉलोनीवासियों को शक हुआ, तो एक दंपति ने खुद ग्राहक बनकर जाल बिछाया और कमरे की बुकिंग की। रात में उन्होंने कॉलोनी के अन्य लोगों और स्मृतिनगर पुलिस के साथ मकान पर दबिश दी, लेकिन उससे कुछ देर पहले ही वहां रुका हुआ कपल भाग चुका था।

पुलिस को मौके से एक युवक (रायगढ़ निवासी) को हिरासत में लिया गया है। मकान के अंदर से 15 से ज्यादा बंद मोबाइल फोन, हिडन कैमरे और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह मकान लंबे समय से ‘होटल’ की तरह उपयोग हो रहा था, जिसमें अज्ञात युवक-युवतियां कुछ घंटों के लिए आकर रुकते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मकान मालिक खुद को रेलवे का कर्मचारी बताता है और उसने कमरा देने का काम एक नाबालिग लड़के के जिम्मे सौंपा था, जो चाबी और डीलिंग का काम करता था।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मकान मालिक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button