ब्रेकिंग
बदलने वाला है मौसम का मिजाज! IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट CM TODAY SCHEDULE : रायगढ़-जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठ... छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज: मुख्यमंत्री निवास में रात 8:30 बजे आपात बैठक छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न जशपुर में किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की कड़ी निगरानी से कालाबाजारी पर रोक नैनो उर्वरकों से सब्जी उत्पादन में मिल रहे बेहतर परिणाम, किसानों का बढ़ा भरोसा ग्राम पंडरी में घर-घर पहुंचा नल का जल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी ’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’ राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत
छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार रायपुर स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले गजराज बांध को रायपुर शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक विशाल जलाशय के रूप में विकसित करने की पहल की है। राज्यपाल ने आज लोकभवन में नगर निगम रायपुर महापौर मीनल चौबे और अतिरिक्त कमिश्नर  विनोद पाण्डेय के साथ इस संबंध में विशेष चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में सिंचाई कार्यो में उपयोग नहीं हो रहे गजराज बांध की आवश्यक मरम्मत कर इसे रायपुर शहर की लाइफलाइन बनाया जा सकता है।

इस बांध को एक पेयजल भंड़ार के रूप में विकसित करने से शहर को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।  राज्यपाल ने महापौर से संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए दिशा निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button