ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

गलत स्व-विवरणी पर निगम का कड़ा रुख, करदाताओं पर लगेगी 5 गुना पेनल्टी

दुर्ग।  नगर पालिक निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। निगम ने भवन एवं भूमि स्वामियों को चेतावनी दी है कि यदि कोई करदाता अपनी संपत्ति का विवरण स्व-विवरणी में गलत या कम दिखाता है, तो उस पर अंतर राशि का 5 गुना तक जुर्माना लगाया जाएगा।

निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि इस नियम का उद्देश्य करदाताओं पर बोझ डालना नहीं, बल्कि शहर में एक सही और निष्पक्ष कर व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि गलत विवरण प्रस्तुत करने वाले किसी भी करदाता को पेनल्टी माफ़ करने का अधिकार निगम के पास भी नहीं रहेगा, इसलिए सभी संपत्ति स्वामी सही जानकारी देना सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स का एकमुश्त भुगतान 30 नवंबर 2025 तक करने पर 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। करदाता समय पर भुगतान कर इस लाभ का फायदा उठा सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान यदि किसी संपत्ति में वास्तविकता से कम आंकड़े प्रस्तुत किए गए पाए गए, तो निगम सीधे 5 गुना पेनल्टी लागू करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्व-विवरणी भरने एवं बिना अधिभार के कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा

आयुक्त ने कहा कि “नगर निगम शहर के विकास के लिए कर संग्रहण को पारदर्शी और तथ्यात्मक बनाना चाहता है। गलत स्व-विवरणी देना नियमों का उल्लंघन है और इससे राजस्व की हानि होती है। सभी नागरिक सटीक जानकारी दें ताकि अनावश्यक कार्रवाई न करनी पड़े।”

उन्होंने आगे कहा कि “करदाता समय पर कर जमा करें और 30 नवंबर तक एकमुश्त भुगतान कर 2 प्रतिशत की छूट का लाभ ज़रूर उठाएँ। निगम जनहित में कार्य कर रहा है और हम सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button