ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

अवैध शराब बिक्री करने वाले का पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

इसीक्रम में दिनांक 21.12.2024 को रात्रि टाउन पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अपनी स्कुटी क्र0-सीजी-07 सी.ई 3363 से आ रहा था जिसे रोककर चेक किया गया जो स्कुटी में पीले रंग की बोरी में 300 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा रखा था

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम हेमंत कुमार साहू पिता स्व0 अशोक कुमार साहू उम्र 28 वर्ष अर्जुन नगर रीता देवी का किराये का मकान वैशाली नगर का निवासी होना बताया तथा शराब को बिक्री करने हेतु रखना बताया। आरोपी द्वारा अपनी स्कुटी में रखे 300 पौव्वा देशी मदिरा  27000/- रूप्ये, बिक्री रकम 4000/- रूप्ये, एक स्कुटी क्र0-सीजी-07 सी.ई 3363 60000/- रूप्ये एवं एक नग ओप्पो कम्पनी का मोबाईल 2000/- रूप्ये कुल जुमला

93000/- को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-264/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर

आरोपी हेमंत कुमार साहू पिता स्व0 अशोक कुमार साहू उम्र 28 वर्ष साकिन अर्जुन नगर रीता देवी का किराये का मकान वैशाली नगर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button