ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

स्कूल के बाहर मादक पदार्थ विक्रय करने पर लगाई जाए रोक, आवेदिका ने की शिकायत

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम  अरविंद एक्का ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।

ग्राम गनियारी निवासी महिला ने मनरेगा मजदूरी का पैसा दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले हम मजदूर जाब कार्ड के आधार पर मनरेगा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, किंतु पिछले तीन-चार सप्ताह का भुगतान पंचायत से नही किया गया है।

वेतन भुगतान नही किए जाने के कारण आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित वेतन भुगतान के अभाव में परिवार का खर्च चलाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने जनपद पंचायत सीईओ को वस्तुस्थिति जांच कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम अमलीडीह निवासी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पीने का पानी प्रदाय करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षो से जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी निर्माण कर ग्राम के प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन कर पानी दिया जाना था,

किंतु आज दिनांक तक ग्रामवासियों को नल से जल प्रदाय नही किया जा रहा है। गांवों के तालाबों में भी जल संकट बना रहता है। इस पर एडीएम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

समाज सेवी ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल के बाहर मादक पदार्थ विक्रय पर रोक लगाने आवेदन दिया। बोरसी भट्टा वार्ड नम्बर 40 में संचालित शासकीय माध्यमिक स्कूल के बाहर ठेले में तम्बाकू, सिगरेट, गुटका जैसी नशीले पदार्थ विक्रय किया जा रहा है,

जिसे बच्चों द्वारा सेवन किया जा रहा है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थान के परिसर के 100 गज (लगभग 91 मीटर) के भीतर किसी भी क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना गैर कानूनी है। इस पर एडीएम ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

आज जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, रोजगार दिलाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 123 आवेदन प्राप्त हुए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर  हितेश पिस्दा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button