ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक्टिवा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  ; दुर्ग जिले में नेवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से चोरी गए एक्टिवा वाहन को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी युवराज कुमार साहू (22 वर्ष) निवासी हल्बा भवन के पास, मौहारी मरौदा, नेवई ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे वह माही कोचिंग सेंटर, टंकी मरौदा में अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG-07-CG-9758) खड़ी कर पढ़ाई के लिए अंदर गया था।

करीब रात 9:40 बजे वापस लौटने पर उसने देखा कि उसका वाहन वहां मौजूद नहीं था। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी एक्टिवा का कोई पता नहीं चला। चोरी गए वाहन की डिग्गी में प्रार्थी के दसवीं और बारहवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड भी रखे हुए थे।

मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेही देवेंद्र कुमार श्रीवास उर्फ दादू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर 22 दिसंबर 2025 को चोरी गई एक्टिवा बरामद की गई और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम और आरक्षक क्रमांक 1605 रवि बिसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मामले का विवरण:अपराध क्रमांक: 411/2025
धारा: 303(बी), बीएनएस
आरोपी: देवेंद्र कुमार श्रीवास उर्फ दादू
उम्र: 19 वर्ष
निवासी: दल्लीराजहरा, वार्ड क्रमांक 5, 256 चौक टीना क्वार्टर, थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद
बरामद वाहन: एक्टिवा क्रमांक CG-07-CG-9758

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button