ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

युवक ने खाया जिंदा चूजा, गले में फंसने से दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक युवक जिंदा मुर्गी का बच्चा निगल गया. मुर्गी का चूजा उसके गले में फंस गया.

जिससे उसको सांस लेने में परेशानी हुई. उसके बाद युवक को अंबिकापुर अस्‍पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

दरअसल, पूरा मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदकालो गांव का है. जहां एक युवक ने जिंदा मुर्गा निगल लिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

इधर युवक के परिजन उसे तत्काल अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां परिजनों ने बताया कि युवक की गिरने से मौत हो गई है. हालांकि, डॉक्टर ने बताया कि युवक के गले में मुर्गा फंसे होने की वजह से मौत हुई है.

ऐसे हुआ खुलासा

इस पूरे मामले को जादू टोना से जोड़कर देखा जा रहा है. मृतक युवक निःसंतान था. वह बाप बनने के लिए परेशान था. बताया जा रहा है कि युवक द्वारा पिता बनने के लिए ऐसी हरकत की गई है. इस मामले का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ है. इधर दरिमा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इधर जब इस बारे में युवक के परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घर में कुआ है, वहां से नहाकर लौट रहा था. इसी दौरान वह अचानक से गिर गया. जिसेक बाद अंबिकापुर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे परिजन

बता दें कि मृतक युवक के परिजन पोस्टमार्ट नहीं करनाया चाहते थे. लेकिन अंबिकापुर जिला अस्‍पताल में मौत होने के बाद कारण जानने के लिए इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद परिजन मानें और युवक का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम में पाया गया कि युवक की मौत गले में मुर्गे का चूजा फंसने के कारण हुआ है.

डॉक्‍टर्स ने जब जांच में देखा कि युवक के गले में यू सेफ में मुर्गी का बच्‍चा जिंदा फंसा हुआ है. इसे देखकर डॉक्‍टर्स भी हैरान हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button