ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
बिलासपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जमीन के अंदर छुपाई गई अवैध शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

बिलासपुर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में सालों से संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी कर 14 सौ किलो लहान जब्त किया है। साथ ही जमीन के नीचे छिपाकर रखे 1405 किलो देशी शराब बरामद किया गया।

टीम ने गनियारी समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। तखतपुर वृत के बांधा, गनियारी में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया। इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक देशी के साथ ताजा शराब जब्त की गई है। टीम ने तीन प्रकरण दर्ज कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र के मोहंदी गोबरीपाट में 3 प्रकरण दर्ज कर 158 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105 लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59क क का प्रकरण दर्ज किया गया है। गनियारी में कृष्ण कुमार वर्मा के ठिकाने से आसबान विधि से तैयार किए जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को सील किया गया।

मौके से पांच लीटर देशी ताजा मदिरा के अलावा 105 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(1) क, च का प्रकरण कायम हुआ है। इसके अलावा गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गई 150 लीटर महुआ शराब को टीम ने बरामद कर लिया है। मौके से 900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा का प्रकरण बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button