ब्रेकिंग
जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क सुरक्षा के लिए सार्वजनिक संस्थाओं की पहल, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस को मिले 35 स्टॉपर

दुर्ग: सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सार्वजनिक संस्थाओं ने यातायात पुलिस दुर्ग की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में दो संस्थाओं की ओर से यातायात पुलिस को कुल 35 ट्रैफिक स्टॉपर प्रदान किए गए हैं। इनका इस्तेमाल मार्ग डायवर्शन और विशेष यातायात व्यवस्था के दौरान किया जाएगा।

मेघ गंगा ग्रुप, दुर्ग ने 20 स्टॉपर, जबकि कोशी एयर क्लब एंड रिसोर्ट, करंजा भिलाई ने 15 स्टॉपर यातायात पुलिस को सौंपे। संस्थाओं की ओर से किया गया यह सहयोग आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

दुर्घटना स्थल और संवेदनशील स्थानों पर भी होगा इस्तेमाल

यातायात पुलिस के अनुसार, प्राप्त स्टॉपर का उपयोग विभिन्न परिस्थितियों में किया जाएगा। मार्ग डायवर्शन, दुर्घटना स्थल, विशेष यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर इन्हें लगाकर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जा सकेगा। इससे पुलिसकर्मियों को सड़क पर यातायात को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।

पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े संसाधनों के लिए सार्वजनिक संस्थाओं की ओर से स्वेच्छा से किया गया सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। इससे यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के साथ आम नागरिकों को भी सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यातायात पुलिस ने की सहयोग की अपील

यातायात पुलिस दुर्ग ने सार्वजनिक संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा को जनअभियान बनाने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित सड़क और सुगम यातायात सुनिश्चित करना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button