ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

घर-घर पहुंच रहे जालसाज, पद्मनामपुर में ठगी का नया तरीका, CCTV फुटेज से खुलेंगे राज, ठगों की तलाश में पुलिस

दुर्ग। पद्मनामपुर के वार्ड क्रमांक 45 एवं 46 में पिछले कुछ दिनों से ठगी और चैन स्नेचिंग की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तीन व्यक्ति एक नया ठगी का तरीका अपनाकर लोगों के घर जाकर यह कह रहे हैं कि “उनके घर में किसी की मृत्यु हो गई है” और इसी बहाने घर-घर पहुंचकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह गिरोह चार दिन पहले भी इसी तरह की गतिविधि में लिप्त था। जब इसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों को हुई तो उन्होंने तुरंत 112 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला सिटी कोतवाली पुलिस को सौंपा गया। बाद में पद्मनामपुर पुलिस चौकी में भी शिकायत दी गई।

इसी बीच क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की करीब 10 से 12 घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनकी CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

स्थानीय पार्षद लीलाघर पाल इस मामले में सक्रिय हैं और उन्होंने पूरे पद्मनामपुर क्षेत्र में सुरक्षा गेट बनाए जाने तथा CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील भी की गई है।

पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, साथ ही CCTV के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button