रजनी विजय बघेल के जन्मदिवस पर भव्य धार्मिक आयोजन और सामाजिक समर्पण का दर्शन

दुर्ग | लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज भिलाई के सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में राम सेवा संघ परिवार साजा के अध्यक्ष गोपाल वर्मा के संयोजन में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आचार्य पंडित कान्हा जी एवं देव जी महाराज के मुखारविंद से सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और हनुमान अभिषेक संपन्न हुआ। बाद में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साजा क्षेत्र से आई लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया।
वहीं, सुबह से ही सांसद निवास में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पारिवारिक सदस्य, महिला कार्यकर्ता, और क्षेत्रीय नागरिक उनके सरल स्वभाव के कारण रजनी बघेल से मिलने पहुंचे और जन्मदिवस की बधाइयाँ दीं।
इस उपलक्ष्य में सेक्टर-5 स्थित भादेश्वर महाकाल शिव मंदिर में सुबह 10 बजे से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं रजनी बघेल उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिपूर्वक अभिषेक, पूजा व आरती कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण और केक काटने का कार्यक्रम भी हुआ।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
- महापौर अलका वाघमारे
- तोषु सिंह वर्मा (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति, लोधी कांपा)
- ओमप्रकाश जोशी (पूर्व जिलाध्यक्ष, बेमेतरा)
- नीलम चंद्राकर (सभापति, जिला पंचायत)
- राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि, दुर्ग)
दिव्या कालिहारी, जयश्री राजपूत, राजु कश्यप, पोषण वर्मा सहित अनेक मंदिर समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
रजनी विजय बघेल अपने सरल, विनम्र स्वभाव, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता के लिए पहचानी जाती हैं। इस आयोजन के माध्यम से उनका सामाजिक और आध्यात्मिक पक्ष एक बार फिर जनमानस के सामने आया।














