ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़दुर्ग

निगम की कार्रवाई के दौरान मौके पर मांझा जब्त,जय शंकर किराना स्टोर्स से लिया 5 हज़ार का जुर्माना

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में चाइनीज मांझा के बढ़ते उपयोग और उससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम एक बार फिर सख्त रुख अपनाने जा रहा हैं।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मांझा रोकथाम के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया आज अतिक्रमण टीम द्वारा जो पूरे शहर में अभियान चलाकर दुकानों एवं गोदामों में छापामार कार्रवाई करेगी।

अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में टीम अमला ने वार्ड 52 बोरसी जांच कार्रवाही के लिए पहुंचकर जय शंकर किराना स्टोर्स में मांझा की जांच की। इस दौरान प्रतिबंधित मांझा जब्त किया और तत्काल 5 हज़ार रुपये का जुर्माना राशि वसूल किया गया।चाइनीज़ मांझा पर नगर निगम की लगातार कार्रवाई शुरू,मांझा बेचने-भंडारण करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

शहर क्षेत्र अंतर्गत निरन्तर निगम के बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम अब शहर में घूम-घूमकर चाइनीज मांझा की खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण और उपयोग पर निगरानी रखेगी तथा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button