ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़रायपुर

रेणुका सिंह के बेटे की हिट एंड रन में गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी में हुए सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के पुत्र लक्की सिंह को आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब बाइक सवार युवक एक कार्यक्रम से लौट रहा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटना में शामिल कार सरगुजा जिले के निवासी जय प्रकाश उपाध्याय के नाम पर पंजीकृत है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि हादसे के वक्त कार में लक्की सिंह समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो युवतियां भी शामिल थीं।

मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब यह चर्चा सामने आई कि आरोपी को थाने लाकर कुछ ही घंटों में छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

तेलीबांधा थाना पुलिस के अनुसार, मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि किसी के साथ भी विशेष व्यवहार नहीं किया जाएगा और दोष सिद्ध होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button