ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं एसपी ने विहारपुर क्षेत्र का किया निरीक्षण कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध धान आवक रोकने के दिए निर्देश,,

संवाददाता, सौरभ साहू:-

सूरजपुर :  कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा विगत दिवस रात्रिकाल में विहारपुर क्षेत्र का औचक दौरा किया गया। उन्होंने अन्तरराज्यीय सीमा नवाटोला बैरियर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) विहारपुर तथा थाना विहारपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने सीमा क्षेत्र में अवैध धान की आवक को रोकने सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी विहारपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा।

कलेक्टर जयवर्धन ने तैनात कर्मचारियों को आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु सतत गश्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र विहारपुर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई तथा मरीजों से उनकी समस्याओं और उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।इसके अलावा कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रगति की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button