ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी
दुर्ग

खुर्सीपार थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अश्लील वीडियो दिखाने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

दुर्ग। थाना खुर्सीपार पुलिस ने अश्लील वीडियो दिखाकर सार्वजनिक शालीनता भंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई आईटीआई मैदान के पास सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आईटीआई मैदान के पास एक पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा है और अन्य लोगों को भी दिखा रहा है। सूचना के आधार पर खुर्सीपार थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। उसने अपना नाम दिलावर हुसैन, पिता शेख मोहम्मद, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, खुर्सीपार बताया।

पूछताछ में दिलावर ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने और दूसरों को दिखाने की बात कबूल की। इसके आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 127/25, धारा 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसे 24 जून 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  • निरीक्षक वंदिता पनिकर, थाना प्रभारी खुर्सीपार
  • सहायक उप निरीक्षक कपिल देव यादव
  • आरक्षक शैलेश यादव

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button