ब्रेकिंग
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद मुंगेली को मिली बड़ी सौगात, BEML प्लांट के लिए जमीन मंजूर; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 176 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए न... छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गडकरी से जुड़े फर्जी AI वीडियो हटाने के आदेश
बिलासपुर

बार में सजी थी जुए की महफिल: पुलिस रेड में BJP-कांग्रेस नेताओं समेत कई रसूखदार गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में हाई-प्रोफाइल जुए की महफिल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने हैवंस पार्क बार में छापा मारकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं समेत 10 रसूखदारों को गिरफ्तार किया। मौके से 2 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस की कार्रवाई में शामिल ठेकेदार और होटल मालिक पर भी शिकंजा कसा गया है।

जुए की महफिल का भंडाफोड़

शनिवार रात तारबाहर टीआई जेपी गुप्ता की गश्त के दौरान होटल हैवंस पार्क में बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी देखी गईं। शक होने पर पुलिस ने छापा मारा, जहां होटल के एक कमरे में भाजपा-कांग्रेस नेताओं और अन्य रसूखदारों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने बरती लापरवाही, एसपी ने लगाई फटकार

मामले में शुरुआती कार्रवाई में केवल सात लोगों को आरोपी बनाकर मुचलके पर छोड़ दिया गया, जबकि कांग्रेस नेता और बिजली ठेकेदार अभिनव तिवारी समेत तीन अन्य रसूखदारों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद होटल के मालिक आकाश जीवनानी और मैनेजर मुकेश निषाद को भी आरोपी बनाया गया।

पहले भी विवादों में रहा बार

हैवंस पार्क बार का लाइसेंस हाल ही में आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया था। शनिवार सुबह ही बार को सील किया गया था, लेकिन रात में जुए की महफिल सजी।

आरोपियों की सूची

गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के अलावा ठेकेदार, व्यवसायी और व्यवसायी के पुत्र शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी पर जुआ अधिनियम और संगठित अपराध की धाराएं लगाई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • रशीद बख्श (54), भाजपा समर्थक
  • आकाश जीवनानी (36), होटल मालिक
  • मुकेश निषाद (26), होटल मैनेजर
  • शाहिल मौर्य (29), व्यवसायी
  • ऋषभ शर्मा (35), व्यवसायी पुत्र
  • सुमित पंजवानी (24), बर्थडे पार्टी आयोजक
  • मनीष पंजवानी (29), आयोजक के रिश्तेदार
  • विशाल अंचनतानी (26), स्थानीय व्यापारी
  • अभिनव तिवारी (40), कांग्रेस नेता और ठेकेदार
  • एसपी का निर्देश और आगे की कार्रवाई

एसपी रजनेश सिंह ने होटल मालिक और मैनेजर को जुआ खिलाने के लिए संरक्षण देने का आरोपी बनाया और संगठित अपराध के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है, लेकिन मामले की गहन जांच जारी है।

जनता में नाराजगी

हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के इस गैरकानूनी कृत्य ने जनता में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button