ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना,

दुर्ग, 21 जुलाई। नगर पालिक निगम, महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण समिति की प्रभारी हर्षिका संभव जैन की अध्यक्षता में आगामी भव्य सावन मेला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मेले को अधिक भव्य, आकर्षक एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। समिति ने निर्णय लिया कि सावन मेले के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कार्यक्रमों की तिथि, आयोजन स्थल, प्रतिभागियों के पंजीयन एवं व्यवस्थाओं को लेकर शीघ्र ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बैठक में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं में फुगड़ी, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, कंची दौड़, मटका फोड़ एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अरसा, ठेठरी-खुर्मी, फरा, चीला जैसे पारंपरिक व्यंजनों की प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी मॉडलिंग, गायन प्रतियोगिता तथा रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा की गई।

प्रभारी हर्षिका संभव जैन ने कहा कि सावन मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में पार्षद विद्यावती सिंह, मनीष कोठारी, युवराज कुंजाम, लोकेश्वरी ठाकुर, शरद निर्मलकर, रामचंद सेन, लिपिक लता यादव, विकल निर्मलकर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button